दुमका में होने बाला हिजला मेला महोत्सव 20 फरवरी तक विभिन्न सांस्कृतिक, पारंपरिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से आयोजित होगा।
मेला का उद्घाटन समारोह 13 फरवरी को पूर्वाह्न 11:00 बजे होगा कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इसके पश्चात जनजातीय कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकार अपनी सांस्कृतिक विरासत की आकर्षक झलक प्रस्तुत करेंगे। साथ ही कृषि, हस्तशिल्प, पारंपरिक कला एवं स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे स्थानीय कारीगरों एवं स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन मिलेगा।
वहीं जीला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। आम नागरिकों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो
