दुमका शहर में बेखौफ अपराधियों ने चलाई गोली बता दे की नगर थाना क्षेत्र स्थित डीआईजी कार्यालय के पास सुबह करीब 6 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने संथाल परगना मजदूर मोटर संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
घायल अरुण सिंह को तुरंत फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बेहद गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए आसनसोल रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया की अनुसंधान किया जा रहा है
हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमला किस वजह से किया गया और इसके पीछे कौन लोग हैं।


