दुमका:विगत कुछ वर्षों से जैक द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षाओं मे रामगढ़ की छात्राओं द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया है।2025 मे आयोजित मेट्रिक परीक्षा मे उच्च विद्यालय रामगढ़ की छात्रा ने जिला टॉप कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन मेट्रिक की पढ़ाई के पश्चात छात्राओं को इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के लिये प्रखंड से बाहर जाना पड़ता है। जहाँ कई छात्राओं की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण कई बार उच्च शिक्षा से वंचित होना पड़ जाता है।छात्राओं की पढ़ाई मे किसी प्रकार की रूकावट ना हो इसके लिये जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय मे महिला महाविद्यालय का निर्माण करने हेतु ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य नित नये आयाम गढ़ रहा है।विशेष रूप से सादर ध्यान आकृष्ट कराते हुए उन्होंने कहा है कि दुमका जिला अन्तर्गत जामा विधानसभा के रामगढ़ प्रखण्ड शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा परिणाम प्राप्त कर रहा है। विगत वर्ष दुमका जिला की टॉपर रामगढ़ उच्च विद्यालय की ही बच्ची रही। बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि काफी अधिक है। +2 की पढ़ाई पुरी करने के बाद छात्र- छात्राओं के लिए आगे की पढ़ाई के लिए दुमका या गोड्डा आना पड़ता है जिस कारण अर्थ के अभाव में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएँ विशेष कर बालिकाओं को पढ़ाई से वंचित होना पड़ रहा है। विधायक ने मुख्यमंत्री से सादर निवेदन किया है कि दुमका जिला के रामगढ़ प्रखण्ड मुख्यालय में महिला महाविद्यालय खोलने की अनुमति प्रदान करें, जिससे बच्चियों को शिक्षा ग्रहण करने में सहुलियत हो।विधायक के इस पहल की स्थानीय ग्रामीणों ने काफ़ी सराहना की है। ग्रामीणों ने बताया कि विधायक के प्रयास से रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय में महाविद्यालय का निर्माण होगा जिससे गरीब बच्चियों को रामगढ़ मे हज उच्च शिक्षा प्राप्त हो जाएगी।
