मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की पुलिस व्यवस्था को गतिशील रखने हेतु बड़ा कदम उठाते हुए झारखंड पुलिस को पेट्रोलिंग के लिए नए वाहनों की सौगात दी है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को नाला थाना को भी एक नया वाहन उपलब्ध कराया गया है। थाना क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राज्य सरकार द्वारा नाला थाना को एक नया चारपहिया वाहन (बोलेरो) उपलब्ध कराया गया हैं।
इस अवसर पर नाला थाना की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए नाला थाना प्रभारी राजिव रंजन कुमार ने कहा कि नए वाहन के मिलने से थाना क्षेत्र की पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि इस वाहन की मदद से न केवल नाला बाजार में बल्कि दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस की पहुंच तेज और प्रभावी होगी, जिससे आम जनता को त्वरित सहायता मिल सकेगी। कहा कि नए वाहन के मिलने से पुलिस की प्रतिक्रिया समय में काफी सुधार होगा। इससे अपराध नियंत्रण, गश्त व्यवस्था और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने में पुलिस को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल पुलिस बल के मनोबल को भी बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।
जामताड़ा से गौतम ठाकुर की रिपोर्ट………
