बोकारो: तेज गति से स्कूल बस और ट्रक में टक्कर होने से लगभग एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए ।
घायलों को डीवीसी अस्पताल चंद्रपुरा में भर्ती कराया गया जहां 6 बच्चों को बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया। जहां बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। चिकित्सक की माने तो सीटी स्कैन में भी किसी की कोई गंभीर समस्या नहीं पाई गई है। बच्चों को माथे और छाती में चोट है ,दो-तीन दिनों में बच्चों को स्वस्थ कर रिलीज किया जाएगा।
घटना चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में हुई है,बीआरएल डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारीदह की स्कूल बस आज चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के राजाबेडा़ के समीप ट्रक के चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इस कारण एक दर्जन के करीब बच्चे घायल हो गए हैं। पटना की जानकारी मिलने के बाद बोकारो के डीसी अजय नाथ झा बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचे जहां बच्चों से उन्होंने बात की इस दौरान चिकित्सक से भी उन्होंने बच्चों के चोट से संबंधित जानकारी ली। डीसी ने बताया कि लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। इस मामले में गाइडलाइन जारी किया जाएगा बच्चे स्वस्थ हैं या हमारे लिए सबसे सुखद बात है।
बोकारो जनरल अस्पताल में कुणाल कुमार, यक्षित चंद्रा, आदित्य कुमार, ओम कुमार, शिवम कुमार और तेजस कुमार को भर्ती कराया गया है।



