गिरिडीह जिले के सरिया प्रखण्ड चिचाकी मार्केट स्थित राम बाबू कॉम्पलेक्स में रानी ज्वैलर्स की शटर तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों एवं आम नागरिकों में भय और आक्रोश का माहौल है।
सरिया पुलिस प्रशासन से मांग की जा रही है कि मामले की तत्काल जांच कर दोषियों की जल्द पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए रात्रि गश्ती एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।
व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
शीघ्र कार्रवाई हो – यही जनहित की मांग है।
