देवघर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान SIR-2026 को लेकर बुधवार को सूचना भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने की। बैठक में देवघर विधानसभा क्षेत्र में अब तक हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अभियान के दौरान सामने आ रही विसंगतियों को समय पर दूर करने के निर्देश दिए गए।
एसडीओ ने मतदाता मैपिंग में पाई गई विसंगतियों के मामलों की सुनवाई कर नियमानुसार समाधान करने की प्रक्रिया से टीम और बीएलओ को अवगत कराया। साथ ही सही दस्तावेज जमा कराने और उनके सत्यापन पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने डाक्यूमेंट अपलोड, डिजिटाइजेशन और फील्ड वेरिफिकेशन का कार्य निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में बीएलओ द्वारा फॉर्म-6 के कलेक्शन एवं डिजिटाइजेशन की भी समीक्षा हुई। एसडीओ ने स्पष्ट किया कि एसआईआर कार्य में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
