

देवघऱ उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ द्वारा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना प्राइवेट बस स्टैंड के समीप टीओपी का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक सौरभ ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए देवघर पुलिस द्वारा पुराने प्राइवेट बस स्टैंड समीप टीओपी का निर्माण कराया गया है। कई बार हमलोगों को शिकायत मिल रही थी कि यहां छिनतई व आपराधिक घटनाएं यहां घटित हो रही थी, जिसे रोकने के उदेश्य से यहां टीओपी की शुरूआत की गयी है। इसके अलावे बेलाबगान, पुनसिया, बिलासी टाउन व सदर अस्पताल में टीओपी शुरू की गयी है। साथ ही देवघर पुलिस का प्रयास है कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध को नियंत्रित किया जा सके, इसी उदेश्य से टीओपी का निर्माण कराया गया है।
