जामताड़ा जिला के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम लूट की एक गंभीर घटना सामने आई है। पिपरासोल गांव निवासी नारायण पंडित, जो अपने घर में ही CSP केंद्र का संचालन करते हैं, अपराधियों का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, नारायण पंडित कुरवा स्थित एसबीआई शाखा से लगभग 20 हजार रुपये की निकासी कर अपने CSP केंद्र लौट रहे थे। इसी दौरान कुरवा के श्मशान घाट गांव के समीप एक सुनसान जंगल में एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर 20 हजार रुपये नगद और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। जब गांव वालों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, तो अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी और मौके से फरार हो गए। पीड़ित CSP संचालक ने वीडियो बयान जारी कर घटना की पुष्टि की है। सूचना मिलते ही करमाटांड़ थाना पुलिस जांच में जुट गई है तथा आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
गौतम ठाकुर की रिपोर्ट
