एन एच – 320जी कोलेबिरा से मनोहरपुर सड़क चौड़ीकरण कार्य में देरी पर सांसद ने संवेदक को ब्लैकलिस्ट करने की बात कही। विधायक ने भूमि अधिग्रहण मामलों में मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। एन एच -143 के ठेठईटांगर क्षेत्र में सड़क संरेखण सुधारने, सिमडेगा शहर क्षेत्र में चौड़ीकरण तथा कोलेबिरा घाटी में सड़क विस्तार के लिए डी पी आर भेजे जाने की जानकारी दी गई। साहू पेट्रोल पंप के समीप जल निकासी की समस्या के समाधान हेतु नाली एवं पुलिया निर्माण का निर्देश दिया गया।
बैठक में पेयजल योजनाओं की स्थिति में सुधार करने के निर्देश दिए। समीक्षा में बताया गया कि जिले में 16 बड़ी जलापूर्ति योजनाएं हैं, जिनमें 4 बंद हैं।सांसद ने जल संचयन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। आईटीडीए की योजनाओं में पारदर्शिता एवं वनाधिकार पर प्रतिमाह बैठक की सलाह दी गई।
