Bokaro_गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग द्वारा जरीडीह थाना अंतर्गत ग्राम तांत्री कुम्हारडीह में छापामारी अभियान चलाया गया।
छापामारी के दौरान एक मिनी अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, स्पिरिट एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।
मौके से संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।
