शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल
चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र के काशीयातु गांव के जंगल में हुए विमान हादसे मैं विमान में सवार सात लोगों की मौत हो गई। दिन में दो करूं मेंबर दो चिकित्सक एक मरीज और मरीज के दो परिजन को मिलाकर कुल7 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार लातेहार जिले के चंदवा निवासी संजय कुमार का इलाज रांची के देवकमल अस्पताल में चल रहा था जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एयर लिफ्ट कर दिल्ली भेजा जा रहा था। इसी दौरान विमान का संपर्क टूट गया और वह क्रश हो गया। घटना के बाद जिले के एसपी और डीसी के नेतृत्व में करीब 7 से 8 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद विमान में फंसे सभी शवो को बाहर निकल गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों की माने तो या घटना सोमवार की शाम 7:30 बजे के करीब घटी है लोगों का कहना है कि जिस वक्त घटना घटी उसे वक्त बारिश और बिजली कड़क रही थी इसी दौरान अचानक अजीब सी आवाज सुनाई दी जिसकी तहकीकात करने के बाद ग्रामीणों ने विमान को क्रैश होते हुए देखा। घटना के बाद जैसे ही सुरक्षा कर्मियों ने शव को विमान के मलबे से बाहर निकाला उसके ठीक बाद जिले के एसपी के निर्देश पर एसएसबी के जवानों के सुरक्षा घेरे में विमान के मलबे को रखा गया है। मामले को लेकर जिले के एसपी सुमित अग्रवाल और डीसी कृति श्री ने मीडिया से बात करते हुए पूरे मामले की पुष्टि की है इसके साथ ही उन्होंने बताया है की घटना के कारणो का जांच करने के लिए दिल्ली से विशेष टीम पहुंचेगी। जिस टीम के द्वारा विमान के ब्लैक बॉक्स का जांच किया जाएगा इसके बाद ही पूरी घटना की गुत्थी सुलझेगी।



