मंगलवार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगने वाले चंद्रग्रहण को लेकर देवघर बाबा मंदिर और बाबा बासुकिनाथ मंदिर का पट दिन के एक बजे से लेकर संध्या साढ़े सात बजे तक बंद रहेगा। इसी के साथ मंदिर परिसर स्थित सभी देवी देवताओं का मंदिर भी बंद रहेगा।बंद के दौरान मंदिर परिसर में सभी तरह का धार्मिक अनुष्ठान बंद रहेगा। संध्या साढ़े सात बजे के बाद बाबा मंदिर सहित सभी मंदिरों का पट मंदिर प्रबंधन द्वारा खोल दिया जाएगा। शुद्धिकरण के बाद सभी मंदिरों में पुनः पूजा अर्चना प्रारंभ होगी।

