देवघर के जलसार मोड़ के समीप गुरुवार रात करीब 8 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे में 59 वर्षीय स्कूटी सवार अरविंद अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ढलान से आ रहे पानी टैंकर लगे ट्रैक्टर और सामने से आ रही स्कूटी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार अरविंद अग्रवाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।मृतक अरविंद अग्रवाल सर्जिकल आइटम की खरीद-बिक्री का व्यवसाय करते थे। वे देवघर शहर के भगवान टॉकीज के पास किराए के मकान में रहते थे, जबकि उनका मूल निवास बिहार के झाझा में था। उनकी आकस्मिक मौत की खबर मिलते ही परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर तथा स्कूटी को जब्त कर थाना ले गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई
