देवघर। राजकीय श्रावणी मेला 2026 में बाबा बैद्यनाथ की नगरी श्रद्धालुओं से गुलजार है। लाखों कांवरियों की आस्था के बीच सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे पुलिस और सुरक्षा जवान दिन-रात अपने कर्तव्य पर डटे हुए हैं। भीड़, बारिश और कठिन परिस्थितियों के बावजूद जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ उनकी हर संभव मदद करते नजर आ रहे हैं।इन जवानों की ड्यूटी केवल भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है। जरूरत पड़ने पर यही वर्दी इंसानियत का सहारा भी बन जाती है। बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सहारा देना, बच्चों को उनके परिजनों से मिलाना, रास्ता भटके कांवरियों की मदद करना या किसी परेशान श्रद्धालु की समस्या का समाधान करना—जवान हर मोर्चे पर संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।श्रावणी मेला में सेवा, सुरक्षा और समर्पण की इस भावना के लिए बाबा बैद्यनाथ के दरबार में तैनात
