श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा की तैयारियों का लिया जायजा…………
दुम्मा बॉर्डर से खिजुरिया तक सुविधाओं को और किया जाएगा बेहतर……….
देवघर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आगामी बड़े आयोजनों और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं का धरातलीय आकलन करना था।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मेला क्षेत्र के साथ खिजुरिया, दुम्मा बॉर्डर, कोठिया रुटलाइन का निरीक्षण किया। साथ ही श्रद्धालुओं को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं और कि जाने वाली तैयारी का जायजा लिया। आगे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पैदल मार्ग की स्थिति, शौचालय, पेयजल, स्नानगृह, प्रकाश व्यवस्था (स्ट्रीट लाइट्स), और विश्राम स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके अलावा उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि, “श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और तैयारियों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरतें।


