देवघर पुलिस ने सारठ थाना क्षेत्र के बामनगामा गाँव स्थित शहीद गणेश चंद्र पांडे के आवास से उनके वीरता पदक (मेडल) की चोरी होने का संवेदनशील मामला को उद्भेदन कर दिया है।चोरी हुए पवित्र पदक को सिर्फ ही नही किया बल्कि इन कांड में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
यह घटना दिनांक 25/11/2025 को शहीद गणेश चंद्र पांडे के पुत्र लक्ष्मण पांडेय द्वारा सारठ थाने में एक एफआईआर (कांड संख्या 99/2025) दर्ज कराई गई, जिसमें उनके पिता के वीरता पदक व अन्य सामान की चोरी की सूचना दी गई थी।
शहीद के इस मामले को गंभीरता को लेते हुए देवघर पुलिस ने तत्काल एक विशेष जांच टीम को गठित किया था। टीम द्वारा गहन तकनीकी विश्लेषण तथा गुप्तचर सूचनाओं के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान की।
शुक्रवार को विशेष टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं गहन पूछताछ के बाद आरोपियों द्वारा बताए गए स्थान (गाँव के डंगाल इलाके में एक कुआँ) पर सावधानीपूर्वक तलाशी लेने पर शहीद का वीरता पदक सुरक्षित बरामद किया गया।
दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बरामद पदक संबंधित दस्तावेजीकरण के बाद शीघ्र ही शहीद परिवार को सौंप दिया जाएगा।फिलहाल पुलिस आगे यह पता लगा रही है कोई और घटना में शामिल तो नहीं है।
देवघर पुलिस अधीक्षक सौरभ ने कहा की यह मामला केवल संपत्ति की चोरी नहीं बल्कि हमारे राष्ट्र के शहीदों के अमर सम्मान से जुड़ा था।एसपी ने बताया कि हमारी टीम ने इसे एक चुनौती के रूप में लिया और समर्पण भाव से कार्य किया है।एसपी ने कहा कि शहीद परिवार को उनका अमूल्य पदक वापस दिला पाना पुलिस के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता हमारे गुप्तचर तंत्र, तकनीकी कौशल और जनसहयोग का परिणाम है। हम शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा और उनके सम्मान की रक्षा के प्रति अपने दृढ़ संकल्प को दोहराते हैं।


