देवघर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार साइबर अपराधियों के विरुद्ध की जा रही लगातार कार्रवाई के आलोक में आठ साइबर अपराधकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि देवीपुर थाना अंतर्गत पैसरपुर जंगल में कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी फर्जी बैंक, कस्टमर केयर, सरकारी पदाधिकारी बनकर आमलोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते हैं। देवीपुर थाना अंतर्गत पैसरपुर जंगल में छापामारी कर आठ साइबर अपराधी को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति के पास से बरामद मोबाईल, सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साईबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर/ सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन-पे यूजर्स को कैशबैक का झांसा देकर तथा पीएम किसान योजना के लाभुकों को आंसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते है।
