Deoghar_एक साल की बच्ची जिसका कल जन्मदिन था लेकिन घरेलू कलह की वजह से नही मनाया गया था।आज उस बच्ची और उसकी माँ का शव कुआं से बरामद किया गया।बताया जा रहा है कि मृतिका गुड़िया देवी बिहार की रहने वाली है जिसकी शादी 3 साल पहले देवघर जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र के पदन बेहरा गांव के रहने वाले विष्णु यादव के साथ हुई थी।मृतिका के परिजन की माने तो जब से शादी हुई है उसके बाद से विष्णु द्वारा हमेशा कुछ न कुछ डिमांड किया जाते आ रहा था।उसके डिमांड की पूर्ति नही होने पर उनकी बेटी के साथ लगातार मारपीट किया जाता था।इससे तंग आकर उनकी बेटी अपने मायके बिहार चली आ गई थी।15 दिन पहले विष्णु अपनी पत्नी को मारपीट कर अपने घर ले गया था।मृतिका के परिजन ने आरोप लगाया है कि दहेज नही देने पर उसकी बेटी की हत्या कर शव को कुआं में फेंक दिया गया है।कुआं से बच्ची और उसकी माँ का शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और इस मामले को लेकर तरह तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई है।पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुँच पहले शव को कब्जे में लेकर हर पहलू पर जांच शुरू कर दी है।
