देवघर के जसीडीह औधोगिक क्षेत्र में आज जमीन दखल दिलाने गये पुलिस पदाधिकारी व जियाडा कर्मी के समक्ष ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस प्रशासन को ऐतिहातन के तौर पर भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई जिसके बाद ग्रामीणों को खदेड़ कर जमीन की घेरा बंदी कराई गई मौके पर देवघर एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि यह इस जमीन का अधिग्रहण 1974 में कर लिया गया था जिसके बाद उद्योग को लगाने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दे दिया गया था वही जमीन पर पोजिशन देने में ग्रामीण विरोध कर रहे थे जिन्हें हल्के बल का प्रयोग कर ग्रामीण को हटाया गया और पोजीशन की गई ।जानकारी के अनुसार जियाडा अंतर्गत जसीडीह औधोगिक क्षेत्र में रकवा 28.55 एकड़ जमीन का आवंटन सर्वश्री विराज इंजिकोन प्राइवेट लिमिटेड को किया गया था इसके बाद जमीन की दखल कब्जा दिलाने के लिए पूर्व में 6 बार पदाधिकारी व पुलिस कर्मी द्वारा कोशिश किया गया था, लेकिन ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन करने के कारण दखल नहीं दिलाया गया इसके बाद आज जियाडा द्वारा पुलिस बलों के साथ काम करने पहुंचे इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिलने पर दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष पहुंच कर जेसीबी मशीन के आगे खड़ा हो कर विरोध करने लगा वही आज एसडीओ की देख रेख में जमीन का पोजीशन दिलाया गया।
