Deoghar” जसीडीह थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। क्षेत्र में बढ़ती जरूरतों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एक नया कदम उठाया है।
आज देवघर के पुलिस अधीक्षक सौरभ द्वारा कोकहरा जोरी स्थित नए पुलिस पिकेट का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर एसडीपीओ अशोक कुमार, जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार तथा देवीपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि इस नए पिकेट के शुरू होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि इससे आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के साथ-साथ आम नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता भी उपलब्ध कराई जा सकेगी।
नए पुलिस पिकेट में एक सब-इंस्पेक्टर और दो एसआई की तैनाती की गई है, जिससे 24 घंटे निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
वहीं, स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे इलाके में शांति, सुरक्षा और विश्वास का माहौल और अधिक मजबूत होगा।
