देवघर पुलिस कप्तान सौरभ के निर्देश पर यातायात विभाग के द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल में लगाए जाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा बुलेट बाइक की संघन जांच की जा रही है और नियमों के विपरीत लगाए गए साइलेंसर को मौके पर ही खुलवाया जा रहा है।
यह कार्रवाई देवघर के विभिन्न इलाकों में वाहन जांच के दौरान की जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक पुलिस ने इसे अभियान का रूप दे दिया है। अब तक इस अभियान के तहत पांच दर्जन से अधिक बुलेट मोटरसाइकिलों के मॉडिफाइड साइलेंसर खुलवाए जा चुके हैं।
यातायात पुलिस का कहना है कि तेज आवाज वाले साइलेंसर से आम लोगों, मरीजों और छात्रों को परेशानी होती है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

