देवघर के नावाडीह रेलवे फाटक के पास आज एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई गोंडा से आसनसोल जा रही ट्रेन जसीडीह से खुलने के बाद नावाडीह फाटक के समीप ट्रक से इंजन टकरा गई हालांकि कोई हताहत नहीं रही और इंजन और ट्रक की टक्कर में दो बाइक भी चपेट में आ गए दोनों बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है वहीं इसकी सूचना रेल प्रशासन को दी गई मौके पर रेल प्रशासन पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और रेलवे लाइन को भी क्लियर करने का काम कर रही है इसके अलावा आपको बता दे कि यह देवघर रांची मुख्य सड़क है साथ ही साथ एम्स के जाने के लिए भी एकमात्र सड़क है जिस वजह से दोनों तरफ सड़कों पर लंबी कतार लग गई है लोग काफी प्रभावित हुए हैं वहीं इस घटना के बारे में यात्री ने बताया कि ट्रेन पहले काफी तेज होरन दी और उसके बाद एक जोरदार झटका लगा और फिर ट्रेन रुक गई जब नीचे उतर कर देखा तो ट्रक से ट्रेन की टक्कर हो गई थी वहीं सूत्रों की माने तो रेलवे फाटक खराब था और इसकी सूचना रेलवे अधिकारी को दी गई थी और सिग्नल लाल था हालांकि अब जांच का विषय है रेलवे प्रशासन जसीडीह पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम को क्लियर कर रही है साथ ही साथ जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आपको बता दे कि इस जगह पर यह पहली रेल घटना नहीं है यहां पर इससे पूर्व में भी इस तरह की घटना इस रेलवे फाटक के पास हो चुकी है


