देवघर में एक माह तक चले राजकीय श्रावणी मेला-2026 का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। अंतिम दिन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद बाबा मंदिर में अर्घा हटाया गया और स्पर्श पूजा की शुरुआत हुई। अर्घा हटने के पश्चात अधिकारियों को विधि-विधान के साथ बाबा बैद्यनाथ की षोडशोपचार पूजा कराई गई। उपायुक्त ने मेला के सफल एवं बेहतर आयोजन के लिए बाबा बैद्यनाथ को नमन कर आभार जताया। इसके बाद मां तारा मंदिर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक मंदिर प्रभारी संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी समेत जिला स्तर के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

