देवघर। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में देवघर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपाधीक्षक साइबर कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में करौं थाना क्षेत्र के अंबा-टीला जंगल में छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में कन्हैया कुमार दास, रूपलाल कुमार पोद्दार, मो. सलीम अंसारी और समीर कुमार दास शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी Flipkart/Amazon कस्टमर केयर, Airtel Payment Bank और Google पर PhonePe कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। इसके अलावा PM Kisan Yojna, बिजली बिल और RTO Challan के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड बरामद किए हैं। रूपलाल पोद्दार का पूर्व में भी साइबर अपराध का इतिहास रहा है।
