देवघर साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 12 अगस्त को सारवां थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के बरमतरा निवासी अमीर अंसारी और अफजल अंसारी तथा दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र निवासी मो. किस्मत अंसारी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी Flipkart, Amazon Pay, Google Pay, PhonePe और Paytm कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों को कैशबैक का झांसा देते थे। इसके अलावा PM किसान योजना, बिजली बिल और RTO चालान के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल कर साइबर ठगी करते थे। आरोपी फर्जी Airtel Payment Bank अधिकारी बनकर Airtel Thanks ऐप के माध्यम से कार्ड बंद कराने और दोबारा चालू कराने के नाम पर भी लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। तकनीकी जांच में जब्त मोबाइल नंबर और IMEI से विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें मिलने की बात पुलिस ने कही है। कार्रवाई में साइबर थाना एवं सोनारायठाड़ी थाना की टीम शामिल रही।
