धर्म आध्यात्मिक की नगरी देवघर न सिर्फ देश में प्रसिद्ध है बल्कि विदेशों के भी लोगों को देवघर बाबा भोलेनाथ अति प्रिय हैं भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने आज अमेरिका के दंपति देवघर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का विधि पूर्वक पूजा अर्चना की उन्होंने बताया कि वह अमेरिका के रहने वाले हैं और 11 साल पहले भगवान भोलेनाथ के शरण में यही देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विवाह किए थे इसके बाद आज फिर बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे हैं और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की है इसके अलावा उन्होंने बताया कि भारत में आकर उन्होंने अपना और अपनी पत्नी का भी नाम भारतीय रखा है जिसमें अपना नाम उन्होंने कार्तिक बताया और अपनी पत्नी का नाम ऐश्वर्या बताया वही उनका अमेरिकन नाम डेविड है भगवान भोलेनाथ के शरण में अब विदेशी मेहमान भी पहुंच रहे हैं और बाबा की महिमा से रूबरू हो रहे हैं।
