देवघर पुलिस ने आज वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सेल का गठन किया है।इसमें वैसे वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे जो नगर थाना क्षेत्र वाले हो और उनकी उम्र 70 वर्ष से कम न हो।70 वर्षीय नागरिक वैसे होंगे जिनको इनकी पत्नी के अलावा कोई पूछने वाला नही होगा।देवघर के एसपी सौरभ ने आज एकांत वास करने वाले बुजुर्गों के लिए सेल का विधिवत उदघाटन किया।इस सेल में बुजुर्गों को उनकी सुरक्षा के अलावा उनकी हर जरूरतों का ख्याल रखा जाएगा।एसपी ने बताया की इसके अलावा आज से अंदर ऐज के लिए भी विशेष कौंसिलिंग शुरू किया गया है।जिसके अंतर्गत वैसे अभिभावक जो अपने भटके संतानों को सुधारने का ख्याल रखते है उन नाबालिगों को पुलिस द्वारा बेहतर कौंसिलिंग कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल करने करने का प्रयास करेगी।
