बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना…..
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सपरिवार देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया, जिसके पश्चात मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने देवघर बैद्यनाथ मंदिर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना भी की।
बाबा बैद्यनाथ के पूजा अर्चना के उपरान्त देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया।
