देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ की अध्यक्षता में आज झारखण्ड अधिविध परिषद, रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं इंटरमीडिएट परीक्षा, 2026 के सफल संचालन हेतु शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं केन्द्र अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों व सभी उपस्थित केन्द्र अधीक्षकों को जिले में आयोजित होने वाले मैट्रीक व इंटर परीक्षा के सफल संचालन को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ हीं उन्होंने कहा कि कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न कराना सभी की जिम्मेवारी है। ऐसे में आवश्यक है कि अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक सभी व्यवस्थाओं सुनिश्चित किया जाय, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आगे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि मेट्रिक परीक्षा में 20126 बच्चें हेतु 72 सेंटर व इंटर परीक्षा हेतु 39 सेंटर में आर्ट्स हेतु 9614, र्साइंस 3080, कॉमर्स 623 बच्चें और कुल 13317 बच्चें परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, बेंच-डेस्क की व्यवस्था, शौचालय एवं साफ-सफई की व्यवस्था से अवगत हुए। साथ ही प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों, दण्डाधिकारियों व कर्मियों को आईडी कार्ड लगाकर ही परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थि रहकर अपने कर्तव्यों का निवर्हन करने का निदेश दिया गया। आगे उपायुक्त ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी व परीक्षा केंद्र अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि पात्रता परीक्षा दे रहे अभ्यार्थी का पारिवारिक सदस्य या रिश्तेदार परीक्षा ड्यूटी पर तैनात न रहें। साथ ही परीक्षा केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट एवं मोबाईल ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त स्टाफ के किसी सदस्य के पास मोबाइल फोन न हो।
इसके अलावे परीक्षा केन्द्रों के 500 गज की दूरी तक धारा 144 लागू की गई है और ड्यूटी मैजिस्ट्रैट नियुक्त कर दिए गए है। इसके अलावा आयोजित परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकल रहित सम्पन्न हो, ये हम सभी के जिम्मेवारी व जवाबदेही है। इसके अलावे उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई कोताही बरतने वाले अधिकारियों व व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएंगे।
