Deoghar_पूरे देश में साइबर अपराध के ममले में झारखंड का जामताड़ा जिला अव्वल है।जामताड़ा से सटा देवघर जिला भी कुछ कम नहीं है।इस जिला में प्रतिदिन कोई न कोई क्षेत्र से साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी होती रहती है।ऐसे के इस कलंक को मिटाने के लिए देवघर पुलिस ने एक प्लान तैयार किया है।इसी के आज देवघर एसपी सौरभ ने जिला के साइबर प्रभावित क्षेत्र मारगोमुण्डा, करौं और मधुपुर थाना क्षेत्र का दौरा कर वहाँ साइबर स्थापना नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने का स्थल निरीक्षण किया।अगर ये नियंत्रण कक्ष स्थापित हो जाएगा तो उम्मीद है जिला में साइबर ठगी पर पूर्णतः लगाम लग सकता है।


