देवघर उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के व्यापार की रोकथाम को लेकर चलाये गए छापामारी अभियान के क्रम में सारवां थाना के लखड़िया मोड, तुरुकडीह 8.82 लीटर विदेशी, 25.65 लीटर बियर एवं 12.6 लीटर देसी शराब बरामद किया। मामले में एक अभियुक्त फरार तथा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिनके विरुध्द विधिसम्मत कार्यवाई की जा रही है। फरार अभियुक्त का नाम ब्रह्मदेव यादव है और गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राहुल कुमार है।
