देवघर साइबर थाना पुलिस ने 6 ऐसे साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है जो देश भर के लोगो को विभिन्न प्रकार से प्रलोभन देकर ठगी करते थे।ये शातिर फ्लिपकार्ट के अधिकारी बता कर तरह तरह के ऑफर देते हुए भोली भाली जनता को अपनी मीठी मीठी बातों में फंसा कर उनसे सभी डिटेल लेकर उनका बैंक खाता से रकम झड़प लेते थे।एसपी सौरभ को मिली गुप्त सूचना पर साइबर थाना पुलिस ने पथरोल थाना के दासडीह में छापा मारकर 6 शातिर को गिरफ्तार किया है।इनके पास से पुलिस ने 11 मोबाइल और 13सिम बरामद किया है।सभी सिम पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई है।
