देवघर प्रखंड के अंतर्गत धरवाडीह पंचायत के पाण्डेयडीह ग्राम में महिला किसानों को NFSAM PULSE योजना अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें सभी किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने की जानकारी विधिवत और विस्तार पूर्वक दी गई प्रशिक्षण में मुख्य रूप से आत्मा के उप परियोजना निदेशक अरविंद कुमार सिंह प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रामाधार सिंह एग्री क्लिनिक सेंटर के प्रखंड समन्वयक राहुल कुमार सहायक प्रखंड समन्वयक साजन पाण्डेय उपस्थित थे। प्रशिक्षण में उप परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने सभी किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने की विधिवत जानकारी दी एवं सभी को जैविक खाद का उपयोग करने को कहा साथ ही एग्री क्लिनिक सेंटर के प्रखंड समन्वयक राहुल कुमार ने सभी किसानों को मिट्टी जांच एवं फसल में लगने वाले कीटाणु एवं उसके रोकथाम की विधिवत जानकारी दी, वहीं सहायक प्रखंड समन्वयक साजन पाण्डेय ने सभी किसानों को मिट्टी नमूना लेने की विधिवत जानकारी दी एवं सभी किसानों को मिट्टी जांच करने का आग्रह किया गया ताकि आपके फसल में लगने वाले बीमारियों का रोकथाम किया जा सके एवं सभी किसानों को बीजों उपचार करने की विधिवत जानकारी दी बैठक में मुख्य रूप से कृषक मित्र गौतम कुमार राय, इंदु देवी, विभादेवी, रेखा देवी, रानी देवी, शांति देवी, रीना देवी, बेबी देवी, बबिता देवी, के साथ-साथ अन्य किसान उपस्थित थे।


