कतरास सालासर बालाजी मंदिर के गणमान्य आचार्य स्वर्गीय पंडित सावरमल जी शर्मा की धर्मपत्नी एवं पंडित रास बिहारी शर्मा जी तथा पंडित राज बिहारी शर्मा जी की पूज्य माता ललिता देवी जी का कल गोलोकगमन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे समाज में शोक की लहर दौड़ गई।
कल ही दिवंगत आत्मा को पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ मुखाग्नि दी गई। ललिता देवी जी धार्मिक, सरल एवं सुसंस्कृत व्यक्तित्व की धनी थीं। उनके जीवन के संस्कार, मूल्य एवं सेवा भाव सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। शोकाकुल परिवार में उनके पुत्र पंडित रास बिहारी शर्मा, बांके बिहारी शर्मा, अटल बिहारी शर्मा, राजेश शर्मा एवं पंडित राज बिहारी शर्मा (राजू शर्मा) शामिल हैं। उनके पौत्रों में तनुज शर्मा, मोहित शर्मा, संदीप आबूसरिया, आलोक शर्मा, हर्ष शर्मा एवं सक्षम शर्मा हैं।
इस दुःखद अवसर पर समाज के सभी वर्गों के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की एवं शोकसंतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
शोकाकुल
समस्त आबूसरिया परिवार
