शिकारीपाड़ा :- जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने रविवार के अहले सुबह झारखंड एवं पश्चिम बंगाल अंतर राज्य सीमा के निकट से बगैर परिवहन चालान के पत्थर परिवहन करते हुए दो हाईवा को जप्त कर सुरक्षार्थ शिकारीपाड़ा प्रखंड परिसर में खड़ा किया है|
मामले में जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि यह कारवाई रूटिंग जांच के तहत की गई है| मेरे द्वारा जिला के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की नियमित जांच की जा रही है| इसी क्रम में जांच के दौरान पाया गया कि शिकारीपाड़ा में एक हाईवा में क्षमता से अधिक पत्थर डस्ट एवं दूसरे में पत्थर लादकर पश्चिम बंगाल की ओर ले जाया जा रहा था और दोनों वाहनों के चालकों द्वारा जांच के क्रम में किसी प्रकार का कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया| उन्होंने कहा कि आगे की कारवाई विस्तृत जांच के पश्चात की जाएगी। तत्काल दोनों वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में शिकारीपाड़ा थाना को सौप दिया गया है।
