Dumka_शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से दो अपराधियों को न्यायिक हिरासत मे लिया गया है,नईम अंसारी उम्र 45 वर्ष, स्व० हाबील मियां ग्राम-शिवतल्ला का निवासी ने शिकायत किया की दिनांक 20 जनवरी को मैं अपने घर पर ही था तथा आस-पास एवं अगल-बगल के गांव में एक विडियो की चर्चा चल रही थी। जिसमें तीन लड़के कहीं बैठकर आपस में बातचीत करते हुए कह रहे हैं कि पाँच सेंकण्ड के लिए पुलिस प्रशासन को अलग कर दे तो हिन्दु का दम दिखायेंगे एवं सभी मुस्लीमों को काट देंगे। यह विडियो किसी माध्यम से मुझे भी मेरे मोबाईल में समय करीब रात के 10:30 बजे प्राप्त हुआ जिसमें तीनों लड़के यही सब बात कर रहे हैं तथा मुस्लीम धर्म एवं समुदाय के विरूद्ध अपत्तीजनक, अपमानजनक एवं घृणा फैलाने वाले भाषा का प्रयोग कर रहें है। तथा खुलआम मारने-काटने की धमकी दे रहे हैं। यह विडियो मुस्लीम समुदाय एवं अन्य समुदाय के लोगों तक एक-दूसरे के माध्यम से पहुंचा। जिससे पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश है। उक्त विडियो में दो युवकों की पहचान भी हुई है। जिनका नाम 1. संतोष राय, पे०-भागीरथ राय, ग्राम देवदाहा, 2. भीम राय, पे०-जगुआ राय, ग्राम-चन्दनगड़िया दोनों थाना-शिकारीपाड़ा, जिला-दुमका है। उनके इस कार्य से पूरे क्षेत्र में गंभीर विधि-व्यस्था की समस्या उत्पन्न होने की पूर्ण संभावना है।
