गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड में बन रहे डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य पिछले छह महीनों से माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के चलते बंद पड़ा है। इस निर्माण कार्य पर लगी रोक से क्षेत्र के छात्रों में निराशा है।
हम सरकार से मांग करते हैं कि इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य पर लगी रोक हटाने के लिए आवश्यक हस्तक्षेप करें और न्यायालय में सरकार अपना पक्ष मजबूती से रखे।
इस मुद्दे को आगामी बजट सत्र में भी उठाया जाएगा।
माले नेता एवं उप विधायक राजकुमार यादव ने सवाल उठाया है कि आखिर कब तक बनेगा यह डिग्री कॉलेज?
ताजिम बादशाह की रिपोर्ट

