जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जामताड़ा पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर करमाटॉड़ थाना अंतर्गत ग्राम मधुपुर स्थित विष्णु राय पिता सुनील राय घर से साइबर छापामारी की गई, जिसमें तीन साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
साइबर थाना में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने जानकारी देते हुए कहा की तिन गिरफ्तार आरोपी 1भोला मंडल, 2विष्णु राय और 3 सरफराज अंसारी मुख्य रूप से फोन पे के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापामारी की और आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 06 मोबाइल फोन और 07 सिम कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने ठगी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस अब उनके नेटवर्क और अन्य जुड़े साइबर अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दिया है ।
