जामताड़ा में निर्माणाधीन पुलिया में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। स्टेट हाईवे-419 पर बुधुडीह के पास बन रही पुलिया निर्माण के तुरंत बाद ही क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। उपायुक्त रवि आनंद, एसडीओ अनंत कुमार और सीओ अविश्वर मुर्मू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
🔎 जांच में क्या मिला?
▪️ पुलिया निर्माण में गंभीर लापरवाही
▪️ गुणवत्ता मानकों की अनदेखी
▪️ मौके पर जूनियर इंजीनियर को लगाई गई कड़ी फटकार
इसके अलावा सोनबाद और चेंगाईडीह में बन रहे पुल/पुलिया की भी जांच की गई, जहां भी गड़बड़ियां सामने आईं। उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि प्रारंभिक जांच में अनियमितता स्पष्ट है और जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित एजेंसी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि स्टेट हाईवे-419 धनबाद से जामताड़ा होते हुए पश्चिम बंगाल सीमा तक जुड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क परियोजना है।लगातार शिकायतों के बाद अब जांच में गड़बड़ी की पुष्टि—कार्रवाई तय मानी जा रही है।


