जामताड़ा जिला में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में शहर के नाला थाना के गेट से लेकर नेताजी स्टेडियम, नाला बाजार , गुपालपुर कॉलेज मोड़ ,मछली पटी होते हुए पुन नाला थाना वापस आई थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हुए, जिन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की पाइदल चल कर जवानों ने खास तौर पर संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी ने आम नागरिकों में विश्वास पैदा किया और लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इस पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है।
ए.स.ई हेमकान्द ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि नाला थाना क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में लगातार फ्लैग मार्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि रामनवमी के दिन यदि कोई भी व्यक्ति कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि शांति भंग करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है और पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जामताड़ा से गौतम ठाकुर की रिपोर्ट…….
