पाकुड़। आमजनों को ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से परिवहन विभाग की ओर से पूरे राज्य में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार, 16 सितंबर को जिला परिवहन पदाधिकारी पाकुड़ मो. मोजाहिद अंसारी के नेतृत्व में पाकुड़िया अंचल में फाइनल चालक अनुज्ञप्ति (ड्राइविंग लाइसेंस) के लिए चालक दक्षता परीक्षण आयोजित किया गया।परीक्षण में कुल 65 आवेदकों के आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें 13 आवेदक अनुपस्थित रहे। उपस्थित 52 आवेदकों में से 29 ने सरकार द्वारा निर्धारित नियम एवं शर्तों के अनुरूप अपने वाहन से चालक दक्षता परीक्षण सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया। वहीं, 23 आवेदक परीक्षण में असफल रहे।चालक दक्षता परीक्षण की जांच मोटर यान निरीक्षक अमित कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह एवं जिला परिवहन कार्यालय के अन्य कर्मियों ने की। अधिकारियों ने निर्धारित मानकों के अनुसार आवेदकों के वाहन संचालन और ड्राइविंग दक्षता का परीक्षण किया।जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी ने आमजनों से अपील की कि वे निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आयोजित अभियान और परीक्षण में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। उन्होंने वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की भी अपील की।
