पाकुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत तेगुडिया गांव में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घ सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के संकल्प को नमन किया गया।कार्यक्रम में कहा गया कि यह दीप केवल मिट्टी का दीपक नहीं, बल्कि 25 वर्षों की जनसेवा, राष्ट्रसेवा और ‘नेशन फर्स्ट’ के संकल्प के प्रति लोगों के विश्वास एवं आशीर्वाद का प्रतीक है। ग्रामीणों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की यात्रा में सेवा, सुशासन, विकास और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े अनेक अध्याय जुड़े हैं। तेगुडिया में जलाया गया यह दीप सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
