रेहला थाना क्षेत्र के झगरुआ गांव के एक मजदूर की मौत गुजरात में हो गई। मृत युवक गुजरात मजदूरी का कार्य करने गया था। युवक का शव जैसे ही घर पहुंचा गांव में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आपको बताते चले कि विश्रामपुर नगर परिषद के वार्ड 12 झगरुआ गांव निवासी जयराम यादव का 25 वर्षीय पुत्र संजय यादव 15 दिन पहले गुजरात मजदूरी का काम करने गया था। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजन सदमे में हैं। आज युवक का शव पैतृक गांव पहुंचा। जहां गांव के शमशान घाट पर उसका अंतिम दाह संस्कार किया गया। इधर मौत की खबर सुनते ही युवा समाजसेवी सह जिला योजना समिति सदस्य संजय बैठा मृतक के घर पहुंचे। और परिजनों से मिलकर परिवार वालों को ढांढस बंधाया। इसके अलावा उन्होंने ने दाह संस्कार हेतु लकड़ी की भी व्यवस्था की। साथ ही हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिलाया।
