रामगढ़–रांची मार्ग NH33 पर चुट्टूपालू घाटी में आज रात करीब 9.25 बजे तेज रफ्तार बस ने एक किशोरी को कुचल दिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बस रांची से रामगढ़ की ओर जा रही थी. आक्रोशित लोगों ने बस में आग लगा दी. बस धू-धूकर जलने लगी. आग इतनी तेज थी कि सड़क पर आवागमन बाधित हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सड़क को एक तरफ से बंद कर दूसरी लेन से यातायात चालू कराया. दमकल टीम घटनास्थल पर पहुंच कर आग बुझाने में जुटी है।

