रांची। आंदोलन में शामिल होने के बाद रांची पहुंचे आसपास के विभिन्न जिलों के छात्रों की सुरक्षित एवं सकुशल घर वापसी के लिए जिला प्रशासन ने विशेष परिवहन व्यवस्था की है। जिला प्रशासन की ओर से रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद एवं गिरिडीह जाने वाले छात्रों के लिए बसें उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशासन ने बसों के नंबर के साथ संबंधित चालकों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं, ताकि छात्रों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जिला प्रशासन ने कहा कि बाहर से आए किसी भी छात्र को अकेले, असहाय अथवा परेशान होकर घर लौटने के लिए भटकना न पड़े, इसी उद्देश्य से आवश्यकतानुसार परिवहन की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा, सुविधा और सकुशल वापसी को प्राथमिकता बताते हुए निर्धारित परिवहन सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
रामगढ़ एवं हजारीबाग जाने वाले छात्रों के लिए बस संख्या JH01GJ5480 के चालक का मोबाइल नंबर 9110913935, JH01BQ9049 का 8709036227, JH01FD1051 का 7632069309, JH01EW9093 का 9798208660, JH01DP8393 का 9771611890, JH01DW5232 का 9546189388, JH01FA5855 का 8862818140, JH01FA5338 का 7479994308, JH01FU7346 का 6204213843 और JH01AV5082 का 6204020831 है।
धनबाद के लिए JH01DK4815 के चालक का नंबर 7209887996, JH01DK7314 का 9771555676, JH01DK8690 का 7091781702, JH01FA6089 का 9006749479 और JH01FY9514 का 9708185363 जारी किया गया है।
वहीं गिरिडीह के लिए JH01AZ8244 के चालक का नंबर 9905414556, JH01AZ8251 का 8084222709, JH01FN6741 का 9204563137, JH01EJ3281 का 9204449827 और JH01FN1057 का 9931427191 है।
इसके अलावा जिला प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर आवश्यकता पड़ने पर उपयोग के लिए पांच रिजर्व बसें भी रखी हैं। इनमें JH01BY5936, JH01BP4097, JH01BQ2170, JH01EZ2519 और JH01EB8578 शामिल हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि छात्र समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की जिम्मेदारी है। किसी भी आवश्यकता या समस्या की स्थिति में छात्र जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। जन शिकायत के लिए रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी किया गया है।
