रांची जिले में विकास योजनाओं के प्रभावशाली क्रियान्वयन, शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने तथा विधि-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर जिला मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। ऑनलाइन आयोजित बैठक में रांची नगर निगम, पुलिस, परिवहन सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी शामिल हुए।
उपायुक्त ने विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने और स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं की नियमित निगरानी करने को कहा।
शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं प्रमुख चौक-चौराहों और जाम वाले क्षेत्रों में अवैध पार्किंग तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विधि-व्यवस्था के तहत संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी और शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर दिया गया।
