गोड्डा। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर मंगलवार को महागामा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में विशेष SIR शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अगुवाई अंचलाधिकारी डॉ. खगेन कुमार महतो ने की। शिविर में मतदाता सूची से संबंधित जानकारी लेने और उसमें सुधार कराने को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ी।शिविर में मतदाता सूची में दर्ज नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि समेत अन्य प्रविष्टियों में किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति होने पर सुधार की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिस पर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। सूची में किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुधार के लिए आवेदन करें। शिविर में लोगों की आवाजाही के कारण कार्यालय परिसर में दिनभर हल्की भीड़-भाड़ बनी रही।मौके पर अंचल निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, राजस्व उप निरीक्षक बिपिन सिंह, प्रकाश मंडल, शिवानी कुमारी, प्रेमलता मालतो समेत अन्य अंचलकर्मी मौजूद थे।
