देवघर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 21 सितंबर को सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के असूरबंधा स्थित ब्लॉक के पीछे मैदान में छापेमारी कर तीन कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिंझा-पिपरा गांव निवासी सहादत अंसारी (21), गुलफराज अंसारी (30) और सरफराज अंसारी (21) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी Flipkart, Amazon, Google Pay, PhonePe और Airtel Payment Bank कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों को कैशबैक व अन्य झांसा देकर ठगी करते थे। इसके अलावा PM-Kisan, बिजली बिल और RTO चालान के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में मोबाइल व सिम की साइबर ठगी में संलिप्तता सामने आई है।
