जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में मृतकों की पहचान तृषा सिंह, सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी गहरा दुख जताया। उन्होंने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और हादसे में जान गंवाने वाले अन्य लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतान को खोने का दुख माता-पिता और परिवार के लिए अत्यंत कठिन होता है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
हादसे की सूचना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से घटना की जांच की जा रही है।
